ससुराल गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कछौना थाना क्षेत्र के महेश मढिया निवासी नैमिष कुमार का दलेलनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास डाउन लाइन में मिला शव

         गुरुवार को दलेलनगर स्टेशन के पूर्व डाउन लाइन में कछौना थाना क्षेत्र के गाव महेश मढिया निवासी नैमिष कुमार 37 पुत्र बेनी प्रसाद का शव रेलवे लाइन के बीच मे पड़ा पाया गया मृतक के पिता बेनी प्रयाद के कथनानुसार उसका पुत्र गुरुवार की शाम 4:00 बजे अपनी ससुराल समुदाय के लिए गया था रात को 8:00 बजे के करीब उससे बात भी हुई लेकिन रात को 11:00 बजे उसके ससुराल से फोन आया कि उसका पुत्र मर चुका है रात में ही जाकर लोगों ने पता किया तो उसके पुत्र का शव दलेलनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास डाउन लाइन में पढ़ा था मृतक के भाई जगदीश ने ससुराल वालों पर दारू पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है स्टेशन मास्टर दलेलनगर ने जीआरपी बालामऊ को मेमो देकर सूचना दी सूचना पर पहुंची चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने रात में ही शवको कब्जे में ले लिया था  सुबह  मृतक के परिजन आए और उसकी पहचान अपने पुत्र के रूप में की यह भी बताया कि दोनों पक्ष के बयान अलग-अलग हैं विरोधाभासी हैं लेकिन फिर भी वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी पूरे प्रकरण  में खास बात यह है कि मृतक का साले के अनुसार रात 9:00 बजे उसने मृतक के साथ खाना खाया और काम पर  चला गया था समझा जा रहा है की पत्नी और पति के मध्य कुछ विवाद हुआ था मृतक शराब पीने का आदि बताया जा रहा है कारण जो भी रहा हो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा  वही मृतक की पत्नी का स्टेशन पर अपने पति के शव को न देखने आना चर्चा का विषय बना हुआ है।