पाली– पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेर में बुधवार की सुबह खेत पर घास काटने गए अधेड़ किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत ही गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे रामस्वरूप 55 पुत्र श्री राम गांव के ही सुरेश के गन्ने के खेत मे घास काटने गए थे,खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन निकली है। किसान खेत की मेड़ पर घास काट रहा था अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर किसान के ऊपर जा गिरा और तार गन्ने की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों पर पड़ गया। जिससे रामस्वरूप तार के संपर्क में आया वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया। मृतक रामस्वरूप के घर में दो पुत्र देवेंद्र रावेंद्र व पत्नी रामरानी है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मियों पर आरोप लगाए है।