पिहानी/हरदोई- कस्बे में बड़े चौराहे पर लगा ट्रांसफॉर्मर 28 जून को दिन में खराब हो गया था जिसे बदलने के लिए जे ई हँसराज यादव से जनता ने अथक प्रयास किए।मगर जब उनके द्वारा इसे नहीं बदलवाया गया तो जनता के लगभग दो दर्जन से अधिक लोग कल स्थानीय उपकेंद्र पर गए।बड़ी मशक्कत के बाद जब विद्युत कर्मचारी नया ट्रांसफॉर्मर लगाने को राजी हुए और जनता के लोग खुद ही जे सी बी और ट्रॉली का इंतेज़ाम कर लाये तो जेई हंसराज यादव साहेब ने खराब ट्रांसफार्मर लदवा दिया गया।जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद जब लगाया गया तो पता चला कि ये तो फाउंडेशन भी तोड़ दिया गया और खराब ट्रांसफॉर्मर भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि जेई हंसराज यादव साहब पिहानी में पिछले आठ दस साल से जमे हुए हैं और लोगों का ये भी कहना है कि जानबूझ कर पिहानी की विद्युत व्यवस्था खराब किये रहते हैं जिससे सत्ता सरकार की बदनामी हो।इस तरह विद्युत सब-स्टेशन पिहानी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी लोकतंत्र में मानवाधिकारों का खुला शोषण कर रहे हैं और इसी तर्ज पर इनके अनदेखी कार्यशैली के कारण जब कभी इनके ही विभाग का कोई बेचारा ठेका मजदूर कर्मचारी किसी खंबे पर चढ़ कर काम कर रहा होता है तो कई बार देखने और सुनने में आया है कि खंबे पर चढ़कर लाइट संभालते समय लाइन चालू होने से लाइनमैन मजदूर की जलकर मौत?होता क्या है इस तरह लापरवाह कर्मियों की वजह से गरीब मजदूर की जान जाती है और जलने के साथ ही उसकी पहचान भी खतम जाती है आज तक ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही भी नहीं की जाती है।ऐसा लगता है कि मानो यह विभाग अपनी उदासीन व लापरवाह कार्यशैली का मौलिक अधिकार लिए बैठा है।