नौकरी दिलाने के एवज में डेढ लाख की ठगी का आरोप, पीडित ने की शिकायत       

                       सुरसा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी लाल मोहम्मद पुत्र रफात अली ने नौकरी लगवाने के एवज में हरदोई निवासी युवक पर डेढ लाख रूपये की ठगी का आरोप लगाया है पीडित का कहना है अब उक्त युलक पैसा भी नहीं दे रहा और उल्टे शिकायत करने पर धमका भी रहा है काफी समय तक भाई को नौकरी ना लगवाने और पीडित का पैसा भी वापस किए जाने की शिकायत पीडित ने थाने पर की।
                        थानाध्यक्ष सुरसा को दिए शिकायती पत्र में लाल मोहम्मद ने बताया की चार वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई एजाज अली को शहाबाद नगरपालिका में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर हरदोई निवासी विक्रम पांडे और उनके पिता शैलेंद्र पांडे ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर उसके पास से पिता और पुत्र डेढ लाख रूपये ले लिए और कहा की जल्द ही आपके भाई एजाज अली को नौकरी मिल जाएगी जब काफी समय तक एजाज को नौकरी नहीं मिली तो मैने विक्रम पांडे और उनके पिता से दिया गया डेढ लाख रूपया वापस मांगा तो विक्रम पांडे ने बताया की मैं प्रदेश कांग्रेस सचिव हू तुम्हारा दिया रूपया खर्च हो गया अब नही मिलेगा और फिर मैने शैलेश पांडे से रूपये वापस करने को कहा तो उन्होंने कहा वकालत करता हू मुकदमे में फंसवा दूंगा।।पीडित कई वर्षों से उक्त दंबग लोगों के घरों के चक्कर लगा रहा लेकिन अभी तक उसका पैसा वापस नही मिला ,जिसकी पीडित ने थाने पर शिकायत की है।