हरदोई- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश भर की कार्यकारिणी गठित की गयी है। जिसमें जिले को भी एक बड़ी उपलब्धि मिली है । जिसके तहत जिले की बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू को भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये हैं। वे 11 अन्य उपाध्यक्षों के साथ संगठन का काम भी देखेंगे। कार्यकारिणी में मिथिलेश तिवारी-उपाध्यक्ष-अवध-अम्बे डकरनगर, अजीत गुप्ता-उपाध्यक्ष-कानपुर-बांदा, सूरज सिंह सोमवंशी-उपाध्यक्ष-काशी-प्रता पगढ़, धनंजय कन्नौजिया-उपाध्यक्ष-गोरक्ष-बलि या, आशीष सिंह आशू-उपाध्यक्ष-अवध-हरदोई, हर्षवर्धन, कमलेश मिश्र, देवेंद्र पटेल महामंत्री बने । भाजयुमो में 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है । साथ ही 3 महामंत्री, 12 मंत्री की नियुक्ति की गई सूची डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की है।
Related Articles
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने प्रदीप, नीरज प्रबंधक
October 27, 2018
0
सचिवालय का विधायक ने फीता काट, किया उद्घाटन
October 24, 2018
0
परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त :- श्री खरे
January 23, 2019
0