सचिवालय का विधायक ने फीता काट, किया उद्घाटन

              हरदोई- माधौगंज में जीर्णोद्वार किए गए मिनी सचिवालय का लोकार्पण विधायक ने फीता काटकर गांव वासियो को समर्पित किया । विकास खंड की ग्राम पंचायत सदरपुर में मंगलवार को सचिवालय भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने फीता काटकर किया ।
             इस मौके पर विधायक ने गांववालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  गांव में मिनी सचिवालय बनने से लोगो को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पंचायत स्तर के कार्य की सुविधा उपलब्ध होगी । अब ग्राम वासियो को ब्लॉक के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे ।ग्रा मपंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि  भवन का निर्माण आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 14वे व राज्य वित्त से निर्माण किया गया है। वह नियमति मिनी सचिवालय में बैठकर ग्राम पंचायत के कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रधान सुनीता देवी व उनके पति अरुण वर्मा. लेखपाल बेचेलाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।