हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी नायब सूबेदार पद पर तैनात सैनिक की बीमारी के चलते निधन हो गया , जिनका शव गांव में लाया गया जहां सैनिक की समाधि बनाकर अंतिम संस्कार किया गया ।
क्षेत्र के गांव जलाल पुर निवासी आशुतोष कुमार पुत्र योगेश चंद्र जो कि सेना में 16इंजीनियरिंग बटालियन पंजाब के अमृतसर में तैनात थे । बीमार हुए तो उन्हें कमांड हास्पिटल चंडीगढ़ में भर्ती थे और बीमारी के चलते मंगलवार को उनका निधन हो गया । साथी सैनिकों द्वारा उनका शव प्रातः गांव लाया गया । गांव में शव आते ही कोहराम मंच गया । सूचना मिलने पर एस डी एम सत्येंद्र सिंह सी ओ प्रताप सिंह चौहान ने पहुंच कर गांव में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार में भाग लिया । मृतक सैनिक की पत्नी रेखा देवी व पुत्र ओमवीर8वर्ष व पुत्री संजना 5वर्ष की है । तमाम क्षेत्र वासियों ने नम आंखों के साथ सैनिक को श्रद्धांजलि दी ।