हरदोई- नगर पंचायत कछौना- पतसेनी के मुख्य चौराहे से बालामऊ स्टेशन तक की सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न होने एवं अनियमिता की शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने विगत दिनों जिलाधिकारी से गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने जांच आख्या में अवगत कराया कि निर्माण में मानक की अनेदखी करने के साथ अनियमियता भी बरती गयी है।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि तत्कालिक अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं अवर अभियंता को स्पष्टीकरण देते हुए एक सप्ताह में जवाब तलब कर पत्रावली प्रेषित करें। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने साथ ही पंजीयन व हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त करने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी को दिये है।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त निर्माण कार्य की कमियों को तत्काल नगर पंचायत कछौना के माध्यम से पूर्ण कराते हुए भुगतान ठेकेदार की धरोहर धनराशि से करे तथा नियमानुसार आंकलन एवं कृत कार्यवाही की पत्रावली प्रस्तुत करें।