लगातार हो रही बारिश के चलते थाना बना तालाब, सड़क से लेकर मकान हुए जलमग्न

स्टेशन रोड पर विशालकाय पेड़ मकान पर गिरा हाईटेंशन लाइन भी हुई प्रभावित, बड़ा हादसा होने से टला

               हरदोई- लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं पुलिस थाना ने तालाब का रूप ले लिया है तो कही अधिकारियों के घरों से लेकर रोड तंक में पानी भर गया है। सोमवार की सुबह बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ मकान पर गिरा जिससे बिजली की लाइन प्रभावित हो गई। खम्भे टूट कर सड़क पर गिर पड़े। ये हादसा बारिश के दौरान सुबह हुआ इसलिए कोई दुर्घटना नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आनन फानन में विद्युत सप्लाई बंद की गई और नगर पालिका के कर्मियों को बुलाकर पेड़ को हटवाया गया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।
             जिले में हो रही बरसात से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तस्वीर है थाना बघौली की जहा थाना परिसर पानी से भर गया है। आने जाने वालों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तो अधिकारियों कर्मचारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वहीं हरदोई की अधिकारियों के आवास में पानी घुस गया है। हालत इतनी खराब है कि घर से लेकर कई ऑफिस पानी से भरे नजर आए। पीडब्लूडी, विकास अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों की गलियों से लेकर मकान के अंदर पानी लबालब भरा पड़ा है ।
           तस्वीर है शहर के रेलवे गंज के इलाके का है जहां पंजाब नेशनल बैंक रोड पर एक विशालकाय पेड़ सुबह अचानक एक मकान पर गिर पड़ा जिससे वहां पर गई बिजली की लाइन प्रभावित हो गई। पेड़ के चपेट में बिजली के खंम्बे और तार आ गए खंम्बे टूट कर सड़क पर गिर पड़े हादसे के बाद हड़कंप मच गया आनन फानन लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी,जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद हुई। लगभग 4 दिनों से बारिश का अब मंजर बड़ा भावाया हो गया है । हादसे से कोई जनहानि नही हुई है।