पिहानी कोतवाली इलाके के जहानीखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध अवस्था मे कथित रूप से जानवर लदे ट्रक का पीछा करते समय वाहन चालक ने बाइक सवार सिपाही व चौकीदार को रौंद दिया जिससे चौकीदार की मौके पर जबकि सिपाही की शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।घटना से पुलिस कर्मियों अधिकारियों में शोक की लहर है वही वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब प्रदेश की कमान संभाली थी तो गोकशी पशु तस्करों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने कई योजनाएं बनाई थी। लेकिन शुरुआती दौर में यह योजनाएं तो अमल में लाई गई। बाद में यह योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई। इसके चलते प्रदेश में गोकशी और पशु तस्करी चरम सीमा पर है। इसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के पिहानी थाना क्षेत्र में देखने को मिला।यहां संदिग्ध पशु तस्करों का पीछा कर रहे सिपाही और चौकीदार को ट्रक चालक ने कुचलकर मौत की नींद सुला दिया और पशुओं से भरा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां सिपाही को भी डॉक्टर घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। यहां शाहजहांपुर-सीतापुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पुलिस को जानकारी लगी कि संदिग्ध परिस्थितियों में शायद पशु तस्कर क्रूरता से पशुओं को तस्करी के लिए ट्रक में भरकर ले जा रहे थे इसकी भनक लगने पर सिपाही विपिन बैसला और चौकीदार ने उनका पीछा किया। पकड़े जाने के भय से ट्रक चालक ने बाइक सवार सिपाही और चौकीदार को कुचल दिया। इससे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि सिपाही को गंभीर हालत में शाहजहांपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी सांसे थम गई। मृतकों की पहचान सिपाही विपिन वैसला पुत्र चैन सिंह निवासी कटिया मीरपुर जिला मुजफ्फरनगर और चौकीदार सुमेर पुत्र सूबेदार निवासी सिधौरिया पिहानी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फिलहाल सिपाही की मौत से कोतवाली परिसर में सन्नाटा पसरा रहा सभी पुलिसकर्मियों की आंखे नम थी। एसपी विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।