कछौना (हरदोई): कोतवाली क्षेत्र कछौना की ग्रामसभा समसपुर के ग्राम महेशन मढिया में पड़ोसी की दीवार गिरने से 4 वर्षीय नौनिहाल बालक की दीवार में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें कि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मकान लगातार गिर रहे हैं। जिनकी चपेट में आने से आये-दिन कोई न कोई ग्रामीण घायल हो रहे हैं। कई की मृत्यु भी हो चुकी है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में गरीब व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मुहैया कराना कागजों पर ही योजना संचालित है। प्रशासनिक अमला की अनदेखी व राजनैतिक इच्छा की कमी के चलते एक गरीब परिवार श्यामू निवासी महेशन मढिया का 4 वर्षीय पुत्र ज्ञानू पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। लेकिन घटना के कई घण्टों बाद भी राजस्व कर्मी व राजनैतिक व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचे।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी सण्डीला को दूरभाष पर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता