-पिहानी से सलिया रोड पर नारी खेड़ा के पास हुआ हादसा
-कोतवाली देहात के झरियन पुरवा मजरा पूरा बहादुर का निवासी था मुन्ना लाल
-गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर जनपद से कॉवर चढ़ाकर ट्रैक्टर से आ रहा था घर
हरदोई।पिहानी से सलिया रोड पर नारी खेड़ा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कांवरिया की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा वही हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली देहात के झरियन पुरवा मजरा पूरा बहादुर निवासी मुन्ना लाल शनिवार की रात में गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर जनपद से कॉवर चढ़ाकर ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहे थे।बताया गया है रास्ते में सलिया रोड पर नारी खेड़ा गांव के सामने ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों के मुताबिक मुन्ना लाल के दो छोटी-छोटी पुत्रियां हैं मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की परवरिश करता था लेकिन अचानक उसकी इस हादसे में मौत होने से दोनों बच्चों की परवरिश पर मुसीबत सामने आ गई है।