जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने समस्त इण्टर कालेज, महा विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्राचार्यो एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति त्रुटि रहित आनलाइन आवेदन किये जाने सम्बन्धी बैठक का आयोजन विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में 24 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे किया गया है।
श्री पाठक ने उक्त सभी प्रधानाचार्यो, प्रचार्यो एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।