हरदोई– कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में खाना बनाते वक्त महिला आग की चपेट में आ गई जिसके चलते वह गंभीर तरीके से झुलस गई । जिसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया । जहां पर चिकित्सक ने नाज़ुक हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । वहां महिला ने दम तोड़ दिया । अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के लोनी गांव निवासी नन्हे ने अपनी पुत्री तहजीब 19 की शादी माह जनवरी 2018 में कोतवाली क्षेत्र के कठवा गांव निवासी आरिफ के साथ की थी । आरिफ के मुताबिक मंगलवार दोपहर के बाद तहजीब गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी उसी दौरान गैस रिसाव के चलते आग लग गई । जिसकी चपेट में वह महिला आ गई । महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर पर मौजूद पति दौड़कर मौके पर पहुंचे । किसी तरह उसे बचा कर इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया । जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया । जहां पर पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया । अस्पताल कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया । अस्पताल प्रशासन मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी ।