दैनिक जागरण समाचार पत्र की ओर से शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों के परिजनों एवं ग्राम प्रधानो एवं विकास एवं निमार्ण से संबंधित विभाग के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि जनपद के शहीदों के गांव के स्कूलों के नाम उन्हीं शहीदों का नाम रखेगें जायेगें। उन्होने प्रधानों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये कि शहीदो के गांव से जोड़ने वाले हर गांव में संबंधित गांव के शहीद के नाम शहीद द्वारा बनवायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने शहीदों के परिवारीजनों से उनकी एवं उनके गांव की समस्याओं की जानकारी करने पर कुछ शहीदों के गांवों में पट्टे की भूमि पर कब्जा, आवास, सम्पर्क मार्ग, हैण्ड पम्प एवं विद्युत आदि विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि शहीदों के गांवों के समस्याओं की जांच करा ली गयी है और समस्याओं के समाधान हेतु जांच आख्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होने शहीदो के परिजनो से कहा कि उनकी व उनके गांव की समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी, पीडी श्रीनिवास, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं प्रधान आदि मौजूद रहे।