विगत 07 सितम्बर देर सायं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आधार की सीडिंग एवं फीडिंग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीडिंग की समीक्षा करते हुए पूर्ति निरीक्षक दिवाकर, अमित चैधरी एवं योगेश की सीडिंग तथा फीडिंग में भी दिवाकर एवं योगेश की खराब प्रगति पायी गई। जिस पर तीनो का वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसी प्रकार फीडिंग की समीक्षा करते हुए फीडिंग में खराब प्रगति पाये जाने पर पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा का भी वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सीडिंग एवं फीडिंग की जनपद स्तर पर प्रत्येक तीसरे दिन अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा की जायेगीं। खराब प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, सहित समस्त पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।
Related Articles
जिलाधिकारी द्वारा पढ़ाया गया पाठ न आया रास, चला कार्यवाही का चाबुक
February 8, 2018
0
जिला अस्पताल मामले में भाजपा नेताओं पर एफआईआर और कार्यवाही की मांग
April 5, 2018
0
बाइक से अचानक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम व एसपी
February 9, 2018
0