आइवीआरआई ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली तीन कश्मीरी छात्राओं पर की कार्रवायी

रिपोर्ट- अवनीश मिश्रा

बरेली- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआई) ने सोशल मीडिया में कथित रूप से सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली तीन कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई की है ।

संस्थान के कुलसचिव राकेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि एक छात्रा का संस्थान से नाम काट दिया गया है जबकि दो अन्य छात्रओं की फेलोशिप-स्कॉलरशिप रोक दी गयी है । कुमार ने बताया कि कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई जांच कमेटी की संस्तुति पर हुई है । संस्थान में होने वाली गतिविधियों में उनके शामिल होने पर भी रोक लगा दी गयी है । छात्राओं पर सोशल मीडिया में भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिपपणी करने का आरोप है ।

कुमार ने बताया कि जिन दो छात्राओं की फेलोशिप और स्कॉलरशिप रोकी गई है, उन्हें सिर्फ संस्थान में पढ़ने की छूट दी गई है । चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में ऐसा कोई पोस्ट करने पर उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा । एक छात्रा को निकाल दिया गया है । इन छात्राओं ने व्हाटसऐप ग्रुप में सेना के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट किये ।