प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र लाभार्थियो को अभियान चलाकर लाभ दिलायें – पुलकित खरे

हरदोई- विगत 07 सितम्बर देर सायं कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्विवाद वरासत, अविवादित वरासत, सीमा चिन्हांकन, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला, वृक्षारोपण, कृषि पट्टा आवंटन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अवैध खनन, एंटी भू माफिया, परिवहन, नगरीय निकाय,  विद्युत, मण्डी समिति, वाणिज्यकर, आबकारी, खतौनी अंश निर्धारण, मानव सम्पदा पर विस्तार से समीक्षा की गई, तथा जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत मामलो के निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये गये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भू माफियाओं के 22 लम्बित मामले है। इन मामलो को आगामी एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि इन मामलो को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त निस्तारित करे। उन्होने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को बताते हुए कहा कि जनपद में 1 लाख 52 हजार लोगो का बीमा किया जाना है। जिसे अभियान चलाकर पूरा किया जाये, उन्होने अवैध खनन पर उन्होने कहा कि जनपद में कही भी अवैध बालू का खनन न किया जाये, ऐसा करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने वादो के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक तहसीलदार एक वर्ष से अधिक पुराने वादो की सूची उपलब्ध करा दे, साथ ही समस्त तहसीलदार पाॅच साल पुराने वादो का भी विवरण प्रस्तुत करे, बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट सतीश कुमार सिंह, एलडीएम, उप जिलाधिकारी सदर, शाहाबाद, संडीला, सवायजपुर तथा बिलग्राम, समस्त तहसीलदार, नायाब तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।