860 बच्चों को निजी अंग्रेजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया – जिलाधिकारी

                निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत जिलाधिकारी पुलकित खरे के अथक प्रयास से जनपद के अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के 860 बच्चों को निजी अंग्रेजी विद्यालयों में कक्षा-01/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।
                इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण किसी बच्चे का प्रवेश नही हुआ लेकिन द्वितीय चरण में आनलाइन व आफ लाइन प्राप्त आवेदन पत्रों में 186 बच्चों को तथा तृतीय चरण में प्राप्त आवेदन पत्रों में 674 बच्चों को निजी अंग्रेजी विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया है।