पशुओं के टीकाकरण के लिए भारत सरकार के सहयोग से चलेगा एफएमडी

                हरपालपुर (हरदोई)- विकास खंड में खुरपका मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए भारत सरकार के सहयोग से एफएमडी-सीपी कार्यक्रम का तेइसवां चरण 30 सितंबर तक  विकास खण्ड के सभी पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।जिसमें तीन टीमों द्वारा रोस्टर के हिसाब से पूरे विकास खंड के गांवों में पशुओं का टीकाकरण किया जाना है।टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी हरपालपुर संतोष कुमार वर्मा के साथ दो पशुधन प्रसार अधिकारी,दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं चार पैरावेट को लगाया गया है।
                पशु चिकित्सा अधिकारी  संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि विकास खंड में कुल 67 हजार पशुओं का टीकाकरण होना है जिसमें चार माह से कम आयु के बच्चे व आठ माह से ऊपर के गर्भित पशुओं को छोड़कर शेष सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के समयबद्ध संचालन हेतु टीमों का गठन,प्रत्येक दिवस का रूट चार्ट,एवं परिचालन हेतु वाहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।बैक्सीन जे भंडारण के स्थान से पशुओं के टीकाकरण तक कोल्ड चेन में परिरक्षित किया जाता है।टीकाकरण अभियान प्रत्येक 6 माह के अंतराल पर संचालित किया जाता है।खुरपका मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने बाला विषाणु जनित रोग है जिससे पशुओं के उत्पादन उनकी कार्य क्षमता पर प्रभाव पड़ता है।यह एक संक्रामक वीमारी है जिसकी रोकथाम के लिए एकमात्र टीकाकरण ही है।इसलिए इसमें जन सहभागिता निभाते हुए द्वार पर पहुंची टीम से पशुओं का टीका करण कराए।