अज्ञात शव की हुई पहचान

हरदोई- थाना कासिमपुर क्षेत्र में सरेहरी रजबहा में बकुई के पास सोमवार को मिले शव की पहचान हो गई हैं। सुभान खेड़ा थाना कासिमपुर निवासी नन्दराम ने अपने पुत्र महेंद्र के रूप में की। उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र शराब पीने का आदी था। वह रोज शराब पीता था। दो दिन पहले वह शराब के नशे में गांव में पड़ा रहा और सोमवार को उसका शव रजबहा में मिला।