सब्जी विक्रेता को लोहे का बांट मार किया घायल

हरदोई- बिलग्राम नगर में सदर बाजार स्थित सब्जी विक्रेता को तौलने वाला बांट मार दिया जिससे वह घायल हुआ । मोहल्ला सुलहडा निवासी छोटे लाल ने सी ओ को बताया की सोमवार को देर शाम नगर के तीन लोगों ने सब्जी खरीदने को लेकर विवाद किया । सी ओ प्रताप सिंह चौहान ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है ।