पुलिसकर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रूपयों से भरा पर्स व मोबाइल मालिक को लौटाया

शाहाबाद में तैनात है सिपाही, एसपी ने थपथपाई पीठ किया पुरस्कृत

             हरदोई- यूपी पुलिस अक्सर अपनी विवादित छवि के कारण सुर्खियों में रहती हैं। मगर इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो पुलिस के प्रति गर्वानुभूति कराती है। यहां एक बेहोश युवक को सिपाहियों ने अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी ड्यूटी निभाई तो उसके पर्स को खोजकर उसमे रखे 20 हजार रुपये भी वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। एसपी ने दोनों की पीठ थपथपाई और सिपाहियों को पुरस्कृत भी किया है।
             मामला हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर दो पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। शाहाबाद कोतवाली के कांस्टेबल मनीष मिश्रा और कांस्टेबल मोहन सिंह गश्त पर थे। तभी ग्राम उधरनपुर के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला । जिसको दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। उसका नाम पता मिलने पर उसके परिवारीजनों को बुलाया गया।
              बेहोश पड़े युवक का नाम रामाधार पुत्र मुन्ना लाल निवासी चरनदास की कोलोनी क़स्बा व थाना बंडा जनपद शाहजहाँपुर था। उसके पास 20 हजार रूपये नगद मो,बाइल फ़ोन व बैग भी मिला था। दोनों पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसके भांजे विकास को उसके पास से मिले 20 हजार रुपये, मोबाइल व एक बैग हवाले किया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों को पुरस्कृत किया गया है ।इस दौरान सीओ बघौली अखिलेश राजन पीआरओ अरविंद सिंह राणा भी मौजूद रहे।