सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से अशोक सिंह को दी गयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अशोक सिंह को बनाया गया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा हरदोई का जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हरदोई- राज चौहान/सौरभ सिंह


जिले के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित जिलाकार्यकरिणी की बैठक में सर्वसम्मति से अशोक सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा हरदोई का जिला-प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा व अन्य सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सांस्कृतिक भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री और क्षेत्रीय मंत्री व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अशोक सिंह को जिले की यह प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई। मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन के इस फैसले का स्वागत करते हुए श्री सिंह को ढ़ेरों बधाइयां दीं।