मल्लावां- पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में हुई मारपीट दो लोग घायल हो गए। दोनो पक्षो ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश के चलते आफताब पुत्र जुबैर की दुकान पर सातिर पुत्र चुन्ने खां दोनो के मध्य कहा सुनी होने लगी। जिसके चलते मारपीट होने लगी । जिसमे दोनों घायल हो गए । आफताब ने आरिफ, अतहर,व आशिफ के विरुद्ध तो सातिर ने जुबैर, आफताब, व फैसल के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है।