माधौगंज (हरदोई) – ग्राम निधि द्वारा नव निर्मित इण्टर लॉकिंग सड़क का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ने किया। विकास खण्ड की ग्राम सभा शहबदा में ग्राम निधि से बनायी गयी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने किया।
विधायक ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाए प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला योजना, स्वछता के लिए शौचालय आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी गाँव वालो को देते हुए कहा कि सरकार गाँवो के विकास में कोई कमी नहीं रखेगी । ग्राम प्रधान कृष्ण पाल सिंह ने विधायक आशीष सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के सहयोग से ग्राम सभा के मजरा भमकरा के लिए बघौली माधौगंज मार्ग से भमकरा तक डामरीकरण के लिए चयन किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा ।
लोगों द्वारा विधायक श्री सिंह का आभार व्यक्त किया गया । वहीं प्रधान और गाँव वालों द्वारा बघौली मार्ग से बसंतपुरवा तक लगभग 500 मीटर डामरीकरण के लिए पुनः गाँव वालों ने मांग की । जिस पर विधायक ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने ग्राम सभा मे कराए गए कार्यो की जानकारी दी । कार्यक्रम में यशपाल सिंह, अब्बास, जीत बहादुर द्विवेदी, अब्दुल, पंकज सिंह, पिंटू सिंह, इक़बाल, बाल गिरिन्द, सोनू, दिनेश कुमार, रामनरेश सिंह, अमर सिंह, वासुदेव यादव, जगदीश सिंह, अलीहसन, महेंद्र सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।