मल्लावां (हरदोई)- कस्बे में जल भराव से हो रही दिक्कत को विधायक आशीष सिंह ने गंभीरता से लिया और उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जयसवाल के साथ जलभराव वाले स्थानो का पैदल व ई रिक्शा पर बैठकर निरीक्षण किया।
लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से कस्वा जलमग्न हो गया हैं। पानी इतना भर गया कि अभी भी कई मोहल्ले में पानी सड़क पर व घरो में भरा हुआ है।शनिवार को विधायक आशीष सिंह ने उपजिलाधिकारी बिलग्राम को बुलाकर उनके साथ चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जयसवाल, ई ओ मुकेश निगम के साथ गायत्री मंदिर के पास बंद पडे नाले को देखा, उसके बाद जलभराव वाले मोहल्ले मिर्जापुर, मोहिद्दीनपुर, में ई रिक्शा पर बैठकर जलभराव का जायजा लिया और निर्णय किया गया कि गायत्री मंदिर के पास के नाले के ऊपर जो अतिक्रमण हैं हटाकर नाले को चौडा कराया जाय।जिससे पानी निकल सके और लोगों को जलभराव से राहत मिले।
कई दिनों से भरे पानी से लोग दूसरों के घरों में रहने को विवश हैं।पालिका के स्तर से पम्पिंग सेट चलाकर पानी निकाला जा रहा है। जिसके बाद भी कोई लाभ नही मिल रहा है।इसी लिये विधायक,उपजिलाधिकारी ने मौका मुवायना जल निकासी के लिये उपाय निकाले है। इस मौके पर सभासद गजेंद्र सिंह, पूर्व सभासद अनुराग मिश्रा, अशोक कुमार राठौर, इसहाक अंसारी समेत काफी संख्या में मोहल्ले वाले मौजूद रहे।