हरदोई।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकितशालय हरदोई में जीरियाट्रिक क्लिनिक प्रोग्राम के तहत बृद्ध जनों को सरकार द्वारा दी जा रही सुभिदाओ तथा रोग निवारण उपचार के बारे में रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया तथा कैम्प लगाकर उनका उपचार किया गया।
रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके रावत व नोडल अधिकारी विजय सिंह ने झंडी दिखकर रवाना किया तत्पष्चात कैम्प में चिकितशको द्वारा तनाव डायबटीज, गठिया, सर्वाइकल के मरीजों का उपचार किया गया जिन्हें लम्बर बेल्ट, क्रेप बैंडेज,सर्वाइकल कॉलोर नीकैप , स्टिक इत्यादि निशुल्क दी गई इस मौके पर डॉक्टर आदिय झीगरण देवेंद्र वर्मा नीरज गुप्ता प्रदीप सिंह रिंकू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।