हरदोई- बीच शहर में स्थित मित्तल की गली में कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान से दिनदहाड़े एक चोर आंखों में धूल झोंक कर लैपटॉप चुरा ले गया। 7 दिन बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर को सोशल मीडिया के ग्रुप ऊपर डाला गया। जिससे चोर की पहचान हो गई। जिसके बाद चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।हांलाकि दुकानदार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली शहर के मोहल्ला अशरफ टोला निवासी तुषार मित्तल की सिनेमा चौराहा के निकट गली में कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान है।जहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।तुषार के मुताबिक 25 सितंबर को एक चोर उनकी दुकान में आया था। जिसके बाद यह पता नहीं चला कि समय दुकान में उनके कर्मचारी मुकेश गुप्ता का लैपटॉप चोरी करके उठा ले गया।पहले तो एक-दो दिन लैपटॉप की दुकान में ही तलाश करते रहे। लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो तुषार गुप्ता ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाल ने शुरू किए। जिससे उस चोर की तस्वीर कैमरे में कैद मिली। जो लैपटॉप चुरा कर के ले गया था।जिससे उन्होंने उस फुटेज को निकलवा कर सोशल मीडिया के ग्रुपों पर डलवा दिया।इसी बीच उसे जानने वाले किसी ने उसकी पहचान कर ली।जिससे उस चोर ने लैपटॉप को मनीष गुप्ता के दोस्त के यहां दे दिया है। हालांकि तुषार मित्र का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत नही और इसीलिए तहरीर पुलिस को नही दी।