भैंस चराने गए बालक की नदी में डूबने से मौत

              हरदोई- हरपालपुर थाना क्षेत्र के ईसेपुर गांव में भैंस चराने गए बालक की गंभीरी नदी में डूबकर मौत हो गई ।ग्रामीणों ने  उसके शव को नदी से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
              हरपालपुर थाना क्षेत्र के ईसेपुर गांव निवासी शिशुपाल का लगभग दस वर्षीय पुत्र भूपेंद्र गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था।मंगलवार को भूपेंद्र गंभीरी नदी के किनारे अपनी भैंस चरा रहा था ।जहां वह नदी के किनारे टीले पर  बैठा था अचानक वह मिट्टी का टीला नदी खिसक गया जिससे वह नदी में गिर गया और नदी के पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला ।घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।