आॅनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी – प्रणव कुमार पाठक

हरदोई- जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आॅनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रबन्धक/प्रधानाचार्य समस्त शिक्षण संस्थाओं/मदरसों को निर्देश दिये जाते है कि उक्त योजनान्तर्गत 15 अक्टूबर तक आॅनलाइन आवेदन कराना/सत्यापनोपरान्त अग्रसारित करना सुनिश्चित करे।