बिजली के पुराने जर्जर पोल के टूट कर गिरने से लाइनमैन हुआ घायल*

बघौली हरदोई :- थाना क्षेत्र के ग्राम कमोलिया का संजय कुमार काफी दिनों से विद्युत उपकेन्द्र बघौली में लाइनमैन का काम करता है। शुक्रवार दिन में विक्टोरिया गंज फीडर के ग्राम कुढ़वा में पोल पर चढ़ कर फाल्ट सही करने का कार्य कर रहा था । वह पोल में चढ़ा तार जोड़ ही रहा था कि अचानक पोल तीन फीट नीचे से टूट गया और पोल सहित नीचे संजय कुमार जमीन पर गिर गया । लाइनमैन के साथ इस हादसे की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी ।

विक्टोरिया गंज प्रधान चन्द्रकान्त कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए बघौली जेई राजेश कुमार गौतम को मोबाईल से सूचना देने के बाद तुरन्त अपनी गाड़ी से ईलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया । बघौली जेई राजेश कुमार गौतम की देख रेख में लाईनमैन संजय कुमार का ईलाज किया जा रहा है । लाईनमैन की टांग फ़्रेक्चर हो गई तथा सीने में चोटे आई है।

विक्टोरिया गंज फीडर के अधिकतर पोल जर्जर व झुके हुए है जिस पर लाइनमैन को चढ़ कर कार्य करना मौत को दावत देने के बराबर है। समय रहते अगर लाइनमैन को अस्पताल न पहुँचाया जाता तो लाइनमैन की जान जा सकती थी।