क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत व बन्द नलकूपों को शीघ्र चालू कराये : अखिलेश कटियार

हरदोई के विकास खण्ड माधोगंज बघौली मार्ग पर हरदोई ब्रांच की क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत/नवनिर्माण एवं विकास खण्ड मल्लावाँ के अन्तर्गत गंज जलालाबाद देवीपुरवा मजरे पर नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराने तथा सोनहार रजबहा पर क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत के बिन्दुओं की समीक्षा अखिलेश कटियार उपाध्यक्ष द्वारा की गई। अवगत कराया गया कि अधिशाषी अभियन्ता , सिंचाई खण्ड उन्नाव के स्तर पर इन मामलों में कार्यवाही प्रगति में है।बैठक में कृषकों की फसलों की सिंचाई हेतु विद्युत एवं यांत्रिक दोष से बन्द नलकूपों को शीघ्र चालू कराने तथा विकास खण्ड में नलकूप छिद्रण हेतु चयनित ग्राम सभा गौतरा , कुरसठ बुजुर्ग एवं इसरापुर स्थलों का पुनः परीक्षण कराने पर बल दिया गया।

बैठक में यह बिन्दु उठाया गया कि धनाभाव के कारण सिंचाई विभाग द्वारा सभी नहरों की सिल्ट सफाई प्रति वर्ष नहीं करायी जा पाती है। अतः जनहित में मनरेगा मद के अन्तर्गत 8 क्यूसेक्स से कम डिस्चार्ज की माइनरों के कमाण्ड क्षेत्र के सम्बन्धित ग्राम प्रधानों द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई प्रतिवर्ष कराने हेतु कार्ययोजना ग्राम पंचायत से स्वीकृत करायी जाये एवं सफाई कराई जाये।इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया जाना श्रेयस्कर होगा।