दहेज-उत्पीड़न के पांच आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

पिहानी- कोतवाली थाना क्षेत्र पिहानी के ग्राम राभा में रहने वाले सुरेश ने अपनी पुत्री की ससुराल पक्ष में रहने वाले पांच लोगों पर दहेज-उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ग्राम राभा निवासी सुरेश का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री सीमा की शादी ग्राम अछुआपुर, हरियावां निवासी अमर सिंह के साथ करीब दो वर्ष पूर्व थी। जिसमें ससुराल पक्ष को लाखों रुपये का सामान और नकदी देकर उनकी मांग पूरी की लेकिन शादी के करीब पांच माह बाद से ही प्लाट खरीदने को लेकर अमर ने अपने ससुर सुरेश से पैसा मांगना शुरू कर दिया।

इसके लिए जब सुरेश ने मना कर दिया तो उसने गांव के ही सुरेश, सुशीला, रुचिता और अंकित के साथ मिलकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाद में मारपीट भी की। इतना ही नहीं उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। सुरेश की पुत्री सीमा ने भी इन पांचों आरोपितों पर अपनी जान का खतरा होने की बात कहते हुए इनके इरादों से सभी को अवगत कराया। दो वर्ष पूर्व अमर सिंह के साथ शादी के बाद सीमा का डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। इस समय वह डर की वजह से अपने मायके में ही रह रही है। सुरेश का यह भी कहना है कि इसी बीच अमर ने सीमा के साथ कई बार मारपीट कर उसे भी प्रताड़ित किया। घटना की जानकारी होने पर सीओ शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर कोतवाली पिहानी में सुरेश द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।