कल देशभर में विजय दशमी का पर्व मनाया गया । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों से अपील की है कि वे त्यौहार मनाते समय यह सुनिश्चित करें कि इससे दूसरों को असुविधा न हो । ज्ञात हो कि विजय दशमी का पर्व भगवान श्रीराम की रावम पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । इस दिन बुरायी के प्रतीक रावण को जलाया जाता है और अच्छाई के प्रतीक प्रभु श्रीराम को पूजा जाता है ।
राजधानी दिल्ली में लालकिले के पास दशहरा समारोह का आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए । अपने भाषण में श्री कोविंद ने जनता का आहवान किया कि वे बुराई से बचें और देश के विकास तथा उन्नति में अपना योगदान करें ।
श्री कोविंद ने कहा कि नव रात्रि पर्व के बाद विजय दशमी का यह त्याहोर समाज में नारी शक्ति के महत्व के साथ-साथ दृढ़ संकल्प के योगदान की भी अभिव्यक्ति करता है । आइए हम सब इस पावन पर्व पर अहंकार, लोभ, हिंसा एवं आतंकवाद जैसी बुराइयों को रावण के पुतले के साथ-साथ दहन कर दें और देश की प्रगति, विकास एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपना योगदान दें ।