शटर का ताला तोड़ कर चोरी, दूसरी में चोरी करने का प्रयास

हरदोई- सण्डीला के बस अड्डा चौकी के अंतर्गत हरदोई रोड पर बीतीरात दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी जिसमे अरविंद ट्रेंडिंग कम्पनी की दुकान का सटर तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया मगर अंदर सो रहे। उसके ड्राइवर राजू के उठने से हलचल होने पर भाग गये। उसके बाद हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़ा जहाँ से 1500 रुपये व 11 डोर लॉक ले गये। हार्डवेयर की दुकान के मालिक इज़हार ने बताया कि लगभग 20 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है।