मेला देखने ननिहाल आई किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

         हरदोई- माधौगंज में ननिहाल में मेला देखने गई नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिका सहित आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेजा।
        थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने जिसकी नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल में थी। रुदामऊ के जख्खा देवी मंदिर पर मेला देखने 18 अक्टूबर को गई थी। वही से गोपलिया निवासी इन्दल उर्फ धीरज उसे कही बहला फुसलाकर लिवा ले गया था।पुलिस ने कस्बे के चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़े इन्दल व नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया।