बेहटागोकुल- थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी नेकराम पुत्र नन्हे 33 साल रामापुर – रहोलिया गांव के बीच एक तालाब में मछली पालन करता है यह तालाब भल्लू कहार के नाम पट्टा किया गया है इस साल भल्लू ने तालाब नेकराम को दे दिया था नेकराम ने तालाब में मछली पाल रखी थी आज दोपहर करीब 3 बजे सोनू और राहुल पुत्रगण सर्वजीत निबासी ग्राम रहोलिया तालाब पर आये और जबरदस्ती मछली पकड़ने लगे जिसका नेकराम ने बिरोध किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी गुस्साए आरोपियों ने देसी तमंचा निकाल कर फायर झोंक दिया जिससे नेकराम घायल हो गया परिवारीजन घायल को लेकर सी एच् सी ले गयें है। इस मामले में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है वह जिला मुख्यालय पर है मौके पर फ़ोर्स भेजी गई है।