एसपी आलोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर किया यातायात माह का उद्घाटन

          हरदोई- गुरुवार को यातायात माह नवम्बर का सुबह उदघाटन करते हुए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने वाहन मालिक व चालकों का आवाहन किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करके सतर्क रहकर गाड़ी चलाए। ताकि जीवन सुरक्षित रहे।
          संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नंबरप्लेट साफ और सही लिखवाएं, कलात्मक और चमकीले धातु के नहीं होने चाहिए रात्रि में पीछे के नंबरप्लेटों पर देर से पढ़ने भर की रोशनी  अनिवार्य है। प्राइवेट वाहनों के नंबर सफेद प्लेट पर काले से तथा व्यवसायिक वाहनों पर पीली प्लेट पर काली स्याही से लिखी होनी चाहिए। 18 वर्ष से कम की आयु में वाहन चलाना वर्जित है।
         एसपी ने कहाकि वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन  बुक और बीमा के कागजात की मूल प्रति सदैव अपने पास  रखे। गाड़ियों में  निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए, दाएं, बाएं मुड़ने से पहले संकेत  देना न भूले। खराब वाहन को बीच सड़क में न छोड़े, सवारी गाडिय़ों पर फर्स्ट एड बाक्स रखना जरूरी है।