राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन हुआ

             पिहानी- कस्बे में आयोजित रामलीला में अंतिम दिन रामराज्याभिषेक और जवाबी कीर्तन हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश और पालिकाध्यक्ष हाजी मो. साजिद अंसारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मन्त्रों के साथ विशेष मिश्रा, अमित मिश्रा, अभिषेक वैश्य रिशु आदि सदस्यों ने प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का तिलक-वंदन के साथ आरती-पूजन किया और प्रभु राम का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक की सुंदर लीला का सजीव मंचन देख दर्शक भावुक हुए। मंचन में मुनि वशिष्ठ ने राम का राजतिलक किया।
             रात्रि में भिंड मध्यप्रदेश की कल्पना दुबे और छतरपुर मध्यप्रदेश के जेपी मनचला के बीच जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें कई कीर्तनों के माध्यम में दोनों में दर्शकों ने आनंद लिया। जवाबी कीर्तन में प्रश्न गीतों के जवाब में दोनों ने कीर्तन प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध किया। उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रश्न गीत धुनों के जवाब में ‘नहीं करना चाहता हूँ मैं मौत की प्रतीक्षा’, ‘मुनि अनजान किये जतन पर’, ‘जाने कितने महीनों बाद जटा से गंगधार निकली’ आदि कीर्तन प्रस्तुत किये गए। कीर्तन के पश्चात बालकृष्ण गुप्ता, रिशु वैश्य, अशोक शुक्ला आदि ने कल्पना दुबे और जेपी मनचला को शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व जवाबी कीर्तन में मुकाबला बराबरी का रहा।