टड़ियावां पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश अरबाज खान जिला अस्पताल से लखनऊ हुआ रिफर

      हरदोई- टड़ियावां थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश अरबाज खान को गंभीर हालात में जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर कर दिया गया है।उसके फरार हुए चार साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी हासिल हो गयी है और पुलिस भागे बदमाशो की तलाश में जुट गई है।
     बताते चलें कि टड़ियावां बॉर्डर पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश टड़ियावां के रहीमपुर पुलिया के पास मौजूद है जो शायद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है।सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर बदमाशों की खोज शुरू की तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी।बदमाशों की फायरिंग का पुलिस ने भी जवाब दिया और पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर लगी जिसके बाद अन्य बदमाश भाग निकले।घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी पिहानी भेज दिया गया जबकि अन्य बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस व पीएसी ने काम्बिंग शुरू की।
      घायल बदमाश को पिहानी सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।घायल बदमाश की पहचान अरबाज पुत्र इजहार निवासी पाली के रूप में हुई।यह बदमाश पिहानी शाहाबाद और बेहटा गोकुळ की लूट में शामिल था और विधायक के बेटे को भी धमकी दी थी।इसके विरुद्ध टड़ियावां कोतवाली 419 ,420 रंगदारी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस तलाश कर रही थी।अरबाज को जिला अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ रिफर कर दिया है।
     पुलिस के मुताबिक अरबाज के पास से लूटा गया मोबाइल, चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस खोखा बरामद हुआ है। घायल बदमाश के भागे 4 साथी बदमाशों की भी पहचान, सद्दाम पुत्र अस्लम निवासी गोपालपुर थाना टडियावा हाल पता नविपुर थाना शाहाबाद, ममनून उर्फ गोलू पुत्र अयूब निवासी जमुरा थाना मझिला,आसिफ पुत्र हबीब निवासी टुमरकी थाना मझिला फुरकान निवासी मो0 नवीपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल अरबाज ने थाना बेहटा गोकुल, थाना पिहानी, थाना शाहाबाद जनपद हरदोई की लूट व थाना टडियावां की रंगदारी तथा थाना अलीगंज जनपद लखनऊ की अमानत में खयानत की घटनाओं को स्वीकार किया है।