सुरसा थाना के मझिला पुल के पास हुआ हादसा, एक की मौके पर हुई मौत दूसरे ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

        हरदोई- कार्तिक पूर्णिमा की गंगा स्नान करने बाइक से जा रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
       कोतवाली देहात के घोषार निवासी सियाराम अपने पड़ोसी गांव बरगदिया निवासी अरुण व हरीश चंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जा रहे थे।इसी बीच सुरसा थाना क्षेत्र के बिलग्राम रोड पर मझिला पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों जख्मी हो गए। जिसमें सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुण ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हरिश्चंद्र का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।