हरदोई- तेज रफ़्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। टड़ियावां थाना इलाके के परसपुर मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप व चालक को हिरासत में ले लिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। यह बाइक सवार तीनों युवक घर से सब्जी लेने बाजार गए थे।
थाना टडियावां क्षेत्र के अहिरोरी परसपुर मार्ग पर पिकअप व मोटरसाइकिल भिड़ंत से दो की मौत हो गयी जबकि एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया जबकि एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल शनिवार को थाना टडियावां क्षेत्र के परसपुर गांव के पास मजरा मजारी महिपाल 42 पुत्र अजोधी, ननकई 25 पुत्र चानू निवासी गडौरा थाना बघौली इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरा संतराम 36 पुत्र रामसिंह निवासी मजारी मजरा परसपुर यह घायल हो गए हैं। इनको जिला अस्पताल लाया गया।
बताया जाता है कि बाइक सवार यह सभी लोग परसपुर से अहिरोरी की बाजार में सब्जी लेने जा रहे थे। तभी बांदा तिराहा से अहिरोरी होते हुए परसपुर रोड पर तभी आगे से टक्कर लगने से दो कि मौत हो गई एक घायल हो गया । प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । काफी भीड़ एकत्रित होने लगी समझा बुझाकर मामला शांत किया और पिकअप व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।