भवानीमण्डी:- राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा भवानीमंडी के चुनाव रविवार को सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में हुए। चुनाव में निवार्चन अधिकारी बलराम पाटीदार की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
उपशाखा अध्यक्ष लगातार सत्रहवीं बार डॉ. मनमोहन शर्मा निर्विरोध चुने गए। सभाध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घांसीलाल मीणा, मन्त्री अशोक जोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, महिला मंत्री रेखा चौहान, महिला उपाध्यक्ष राजकुमारी मेघवाल, राजेश कुमार शर्मा कवि साहित्यकार ,राजू गुर्जर, अशोक नागर, रामरतन सिंह हाड़ा, बजरंग सिंह, कमलेश राठौर, राजेश कुमार (नारायण खेड़ा) संतोष कुमार शर्मा रामप्रसाद राठौर, उमाशंकर शर्मा, प्रकाश चन्द धाकड़ जिला महासमिति सदस्य चुने गए।
प्रदेश महासमिति सदस्य जगदीश सोनी, नंदकिशोर सेन, अशोक कुमार जोगी चुने गए। लगातार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी शिक्षकों ने डॉ. शर्मा को बधाइयां दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं शिक्षकों की हर समस्या का समाधान करूँगा। आप सभी ने मुझे विजय श्री दिलाई मुझ पर विश्वास जताया मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। संगठन में एकता है। हम मिलकर अपने अपने विद्यालयों में नवाचार कर गुणात्मक शिक्षा हेतु प्रयास करें।