डही में प्राचीन महर्षि दधीचि कुण्ड के जो भी कार्य मनरेगा से हो सकें उनके स्टीमेट बनाकर तत्काल कार्य प्रारम्भ करायें – पुलकित खरे

हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज ब्लाक अहिरोरी के ग्राम डही में प्रतिवर्ष लगने वाले प्राचीन महर्षि दधीचि ऋषि तीर्थ मेला का उद्घाटन पूजा अर्चना के बाद शिलापट से पर्दा हटाकर एवं फीता काटकर किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जल आदि चढ़ाने के उपरान्त मां दुर्गा एवं बजरंग बली की भी पूजा अर्चना कर प्राचीन क्षतिग्रस्त दधीचि कुण्ड को देखा तथा ग्राम सिके्रटरी व ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि कुण्ड के जो भी मनरेगा से हो सके उन्हें स्टीमेट बनाकर तत्काल प्रारम्भ करायें।
जिलाधिकारी ने इसके बाद श्री खरे ने नव निर्मित आदर्श ग्राम सचिवालय डही का भी फीताकाट एवं शिलापट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया। अच्छे निर्मित कराये गये आदर्श ग्राम सचिवालय के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी ने प्रधान ओंकार सिंह एवं सिक्रेटरी नीरज कुमार की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से आदर्श ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया है उसी तरह अपने गांव को भी एक आदर्श गांव के रूप में पहचान दिलाये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, महान्त श्री श्री 1008 नागेन्द्र दास जी, प्रबन्धक संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।