हरदोई- कासिमपुर थाना क्षेत्र में लगा तार चोरी होने का सिलसिला जारी है । तीन दिन में 7 चोरी वह भी कासिमपुर थाने व माडर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई हैं । कासिमपुर थाने के निकट तीन दिन पूर्व सुनील गुप्ता की किराने की दूकान से करीब 40 हजार नगदी व सामान जीने का ताला तोड़ कर चोर चोरी कर ले गए ।
आज माडर गाँव में एक घर में हुई चोरी व दूसरे में चोरी करने की की गयी कोशिश
माडर गाँव में राममूर्ति के घर से करीब 70 हजार रुपये की नगदी व सामान, दो बक्से चोर उठा ले गये । जिसमें से एक बक्सा गांव के बाहर पश्चिम दिशा में भक्ती तालाब में मिला । एक बक्सा गायब है । यह घटना माडर पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी की है ।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिन्दौरा गाँव में आज 5 घरो में चोरी हुई है । इसमें सामान व नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये की चोरी की कासिमपुर पुलिस को सूचना दी गयी है । पुलिस सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची । स्थानीय लोग इस घटना में पुलिस की पूरी लापरवाही होने की बात कह रहे हैं । गांव के ही भाजपा सदस्य सुशील सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले बेहंदर के किराना स्टोर की चोरी के बाद आज हमारे गाँव में पांच घरों में एक साथ चोरियां हुई हैं । कहीं न कहीं इन सिलसिलेवार चोरियों से पुलिस की छवि पर असर पड़ा है । इसमें पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही भी साामने आयी है । सुशील सिंह ने ये भी कहा कि अगर पुलिस गश्त करती तो शायद ये चोरियां नहीं होतीं ।