पाली (हरदोई)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रूपापुर स्थित वृन्दावन पब्लिक स्कूल में सोमवार को बैठक हुई जिसमें नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई ।
बैठक में मुख्य अतिथि विपिन मिश्र जिला संगठन मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि अमन मिश्र विभाग आयाम प्रमुख केंद्र सीतापुर रहे । नवीन कार्यकारणी में तहसील सह संयोजक सलिल अवस्थी, नगर प्रमुख उत्तम अग्निहोत्री, एसएफडी प्रमुख विमलेश दीक्षित, आंदोलन प्रमुख अनूप कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख लवलेश, नगर मंत्री सुचित मिश्र, सह नगर मंत्री रोहित कुमार अश्विनी कुमार, ऋषभ त्रिवेदी, नगर उपाध्यक्ष कमलेश कुमार को बनाया गया । इस दौरान सभी नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओंं को एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ कात्यायन ने बधाई एवं शुभकामनायेंं दी।