भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

          हरदोई- पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर निवासी सुमित शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला ने थाने में तहरीर दी है कि कल 7 दिसम्बर को ग्राम में  भाजपा की तरफ से  ग्राम चौपाल कार्यक्रम था। सुमित शुक्ला अपने ग्राम लखनौर का भाजपा अध्यक्ष है। कार्यक्रम में उसने अपने 2 माह से ख़राब पड़े सरकारी हैंडपम्प की शिकायत कार्यक्रम में  मौजूद भरखनी बीडीओ विद्या शंकर कटियार से की।

             कार्यक्रम समाप्त होने बाद शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर प्रधान प्रतिनिधि हरेराम मिश्र, मोहन मिश्र ये दोनों व्यक्ति मेरे दरवाजे पर आये और माँ-बहन की गन्दी गाली देते हुए अपने लायसेंसी रायफल से फायर करने लगे और कहा कि भाजपा सरकार तुम्हे कैसे बचाती है हम तुम्हे जान से मार देंगे। हम लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिये और घटना की सूचना 100 डायल को दी। इस घटना के गवाह चन्दन और आनन्द प्रकाश है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया है कि तहरीर मिली है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।