ढोला मारू कार्यशाला का समापन कार्यक्रम सम्पन्न

संस्कृति विभाग उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र लखनऊ के द्वारा आयोजित कार्यशाला प्रस्तुति ढ़ोला मारू के समापन अवसर पर दया नन्द सरस्वती इन्टर कालेज सुरसा के प्रांगण में छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा तथा प्रभारी सांस्कृतिक केन्द्र लखनऊ गौरव पाठक ने संयुक्तरूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर गौरव पाठक ने कहा कि संस्कृति विभाग प्रायः विलुप्त हो रही विधाओ के प्रति संजीदा है। प्रायः विलुप्त विधाओ को जनमानस में फैलाने एवं उसका प्रचार प्रसार करने के लिए कटिबद्ध है। युवा पीढ़ी को ढ़ोला मारू की विधा से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। क्षेत्रीय विलुप्त हो रही संस्कृति को जन मानस में फैलाने एवं प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।  इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, तथा प्रयास भजन पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रायः लुप्त हो रही विधा ढ़ोला मारू तथा नौटंकी का मंचन किया गया। ढ़ोला मारू की प्रस्तुति स्कूल की छात्राओ, श्री झुनई एवं मो0 हनीफ द्वारा की गई। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा गंगा का जल लहराएं चलो री प्यारी गंगा नहाएं की आकर्षक प्रस्तुति की गई। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में संस्कृति विभाग द्वारा आये कुलदीप सिंह, श्याम लाल, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष सुरसा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।