राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर ‘समाजवादी विजन एवम विकास पद यात्रा ‘ सम्पूर्ण लखनऊ के अलग अलग मार्गों पर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जनता से जुङे बुनियादी मुद्दों पर संवाद करेगी । 2019 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करते हुए वर्तमान लुटेरी-दंगाई मोदी सरकार को हटाने का आह्वान करेगी। इस यात्रा के प्रभारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव हैं। इस यात्रा का मुख्य नेतृत्व एवं जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रनेत्री एवं समाजवादी पार्टी की युवा नेत्री पूजा शुक्ला कर रही हैं। इस यात्रा का मुख्य नारा -“भय-भूख एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मान,सुरक्षा और रोजगार के लिए” संघर्ष है।
इस यात्रा को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि जब बड़े विकास कार्य होंगे तभी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पदयात्रा और साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी से जनता के हर वर्ग को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की पदयात्रा का कार्यक्रम सच्चाई का है जबकि भाजपा धोखे की पदयात्रा करती है। भाजपा की पदयात्रा में तो कई नेता भगाए गए और जनप्रतिनिधि तक पिट गए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जमीन पर भाजपा का कोई काम नहीं हुआ है, उसने केवल नाम बदलने और रंग-पुताई करने में ही समय बिताया है। समाजवादियों ने काम किया है। जनहित के तमाम कामों को जो समाजवादी सरकार में शुरू हुए थे, भाजपा सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई संस्कृति है शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करना, लेकिन समाजवादी कामों को भाजपाई कहां स्वीकार करते हैं।
अब सन् 2019 का चुनाव भाजपा के लूट-झूठ के मॉडल बनाम समाजवादी सच्चे विकास मॉडल के बीच होगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश के संविधान और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा-संघ परिवार लोकतंत्र पर तानाशाही लादना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि भाजपा मुद्दों को भटकाने और जनता को झूठे सपने दिखाने में अव्वल है। इसी के बूते उसने केन्द्र और राज्य में सत्ता हासिल की। लेकिन अब लोगों का मोहभंग हो गया है और लोग बदलाव के लिए व्यग्र है।
यात्रा के आरंभ में जनता को संबोधित करते हुए युवा नेत्री पूजा शुक्ला ने कहा कि आज जब पूरे देश में अघोषित आपातकाल थोप दिया गया है, ऐसे दौर में यह यात्रा आपातकाल के खिलाफ जेपी के संघर्ष ,परंपरा और समाजवादी विरासत पर चलने-बचाये रखने का प्रयास है, जब हमने भय,भूख एवं भ्रष्टाचार के विरोध का नारा दिया, तो यह केवल जेपी आंदोलन का रस्मीनारा नहीं बल्कि वो मशाल है जिसकी रौशनी में हमें इस आपातकाल,इस संकट से लङना है,गांव गली टोले मोहल्ले के लोगों को जगाना है, समाजवाद के मूल्यों-सपनों को पुनर्स्थापित करना है।
आज एक तरफ संतोषी भात-भात कहते भूख से तङप कर मर जाती है,तो दूसरी तरफ देश का प्रधानमंत्री 66अरब रुपये सूटबूट,विदेश और विज्ञापन पर खर्च कर देता है,गोरक्षा के नाम से दलितों-अल्पसंख्यकों पर हमले कर भय का माहौल बनाया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों की शहादत की अनदेखी कर दंगाइयों को मुआवजा दिया जा रहा है, दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले में भारत दुनियाँ में सबसे आगे है। जो कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा वह राफेल घोटाले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
ऐसे दौर में महिलाओं,दलितों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। देश के सभी नौजवानों को काम मिले, किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिले, यही हमारी यात्रा के मुख्य मुद्दे हैं,जिनके लिए संघर्ष जारी रहेगा।
15 दिसम्बर 2018 को समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से प्रारम्भ होकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्टन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के0के0सी0/के0के0वी0 कालेज,चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी जहां उसका समापन होगा।
16 दिसम्बर 2018 को समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा आगरा एक्सप्रेस वे से प्रारम्भ होकर डा0 शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय, पतौरा गावं, नरौना गांव, सैदपुर गांव, पलिया गांव, चैधरीखेड़ा गांव, चिलौली गांव, काजीखेड़ा, काकोरी नगर पंचायत में समाप्त होगी।
17 दिसम्बर 2018 को समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा पुरनिया से प्रारम्भ होकर कपूरथला, आई0टी0 कालेज चैराहा, लखनऊ विश्वविद्यालय, नदवा कालेज, बडा इमामबाड़ा, घंटाघर होते हुए अकबरी गेट पर समाप्त होगी।
18दिसम्बर 2018 को समाजवादी पदयात्रा सिकन्दरबाग चैराहा से प्रारम्भ होकर दैनिक जागरण चैराहा, बहुखंडी विधायक निवास, समता मूलक चैराहा, जे0पी0एन0आई0सी0, शीरोज, लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क होते हुए वूमेन पावर चैराहा, 1090 चैराहा पर समाप्त होगी।
द्वारा-
पूजा शुक्ला
युवानेत्री समाजवादी पार्टी